फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में सगे भाई को पीटा, दंपति नामजद

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर का सामान तोड़ने का आरोप, भिलईया गांव खेड़ा का मामला
विज्ञापन


पीलीभीत। जमीन के पुराने विवाद में बुधवार दोपहर को भिलईया गांव खेड़ा निवासी मुकेश कुमार की उसके सगे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिटाई कर दी। घर पर रखा उसका काफी सामान तोड़ दिया। सुनगढ़ी पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपी दंपति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में मुकेश कुमार ने बताया कि वह बीते तीन साल से अपने पिता सीताराम के साथ अलग रहता है। बड़े भाई प्रेमपाल के मकान में भी उसका हिस्सा है, जिसमें सामान रखा हुआ है। बुधवार दोपहर को वह अपना सामान निकालने के लिए प्रेमपाल के मकान स्थित अपने हिस्से में गया था। आरोप है कि इस पर बड़े भाई ने बेवजह गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी प्रेमपाल व उसकी पत्नी परवीन ने मारपीट की, जिसमें उसको कई जगह चोटें आईं। घर पर रखे सामान में भी तोड़फोड़ की गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों के एकत्र होने पर बीच बचाव कराया जा सका। शाम को सुनगढ़ी थाना आकर पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसएचओ मुहममद कासिम ने बताया कि घायल का मेडिकल कराकर आरोपी प्रेमपाल व उसकी पत्नी परवीन के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें