फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रामनगरा टपरा गांव में छप्पर को लेकर हुए विवाद में संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी राधिका की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे दिन भी तहरीर न मिलने पर कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के रामनगरा टपरा गांव निवासी रामलखन और हरीश चंद्र के बीच जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर तीन महीने से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों रामलखन ने उक्त जमीन पर छप्पर डाल दिया। इसके बाद से मारपीट होने लगी। सोमवार दोपहर दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस बीच रामलखन की पत्नी 55 वर्षीय राधिक गंभीर रूप से झुलस गई। आरोप था कि छप्पर तोड़ने आए हरीश चंद्र ने विरोध करने पर महिला को जिंदा जला दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई। हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी इलाज के दौरान सोमवार देर रात मौत हो गई। मेमो के जरिये सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ हजारा सीपी उपाध्याय ने बताया कि महिला के शव का पीएम कराया जा रहा है। परिवार वालों से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें