फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूका बीच में सिंचाईकर्मियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बाइफरकेशन सबडिवीजन के कुछ सिंचाई कर्मियों ने शुक्रवार रात पहले तो लालकुआं पुल पर हंगामा काटा और नशे की हालत में दबंगई कर चूका बीच पहुंचकर खूब गाली गलौज भी की। यही नहीं गेटमैन की सूचना पर पहुंचे रेंजर से भी सिंचाई कर्मी भिड़ गए। रेंजर की सूचना पर पहुंची माधोटांडा पुलिस ने सिंचाई कर्मियों हिरासत में ले लिया। इधर गेटमैन छोटेलाल की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है, शनिवार को दोनों में समझौता हो गया। टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज के कोर एरिया में स्थित चूका बीच में शुक्रवार रात हुए हंगामे की यह पहली घटना नहीं, पूर्व में भी झगड़े के कई मामले सामने आते रहे है।
विज्ञापन

गेटमैन छोटे लाल की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात करीब 11 बजे बाइफरकेशन की ओर से नहर के रास्ते कार में सवार आधा दर्जन से अधिक सिंचाई कर्मी लालकुआं स्थित गेट पर आ पहुंचे। पूछताछ करने पर उक्त सभी गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि गेटमैन के माना करने पर नशे की हालत में सभी सिंचाई कर्मी मारपीट पर उतारू हो गए। दबंगई के बल पर गेट खुलवा कर चूका बीच पहुंच गए। यहां तैनात गेटमैन मोहन स्वरूप से चूका परिसर जाना वाले गेट को खोलने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। हंगामे की सूचना के बाद रेंजर गिरीराज सिंह, डिप्टीरेंजर आरिफ जमाल वनकर्मियों और थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हंगामा कर रहे सिंचाई कर्मियों को हिरासत में ले लिया। शनिवार को सिंचाई कर्मियों के गलती स्वीकार लेने पर दोनों में समझौता कर लिया गया।
रात को नशे की हालत में चूका बीच में हंगामा करने वाले सिंचाई कर्मियों ने लिखित रूप से गलती स्वीकार की है। जिस पर मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरीराज सिंह, रेंजर, महोफ रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें