फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी पकड़ी

विज्ञापन
पकड़ी गई अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉली
विज्ञापन
बरखेड़ा। अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने गाजीपुर मुगल गांव में देवहा नदी किनारे छापामारी की। मौके से तीन ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी को कब्जे में लिया। खनन से जुड़े कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने सभी वाहन सीज कर दिए हैं। इसकी रिपोर्ट एडीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बरखेड़ा राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि कई दिनों से गाजीपुर मुगल गांव के पास देवहा नदी किनारे अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद रविवार रात जिरौनिया चौकी प्रभारी एसके तोमर, हेड कांस्टेबल मुकेश पाल, मुकेश कुमार और होमगार्ड डोरीलाल के साथ टीम ने अचानक छापामार कार्रवाई की। अवैध खनन होता मिला। मौके पर मौजूद लोगों से इससे जुड़े कागजात मांगे गए। इस पर वह न तो कोई कागज दिखा सके, न ही संतोषजनक जवाब दे सके। वाहनों के कागजात भी उनके पास नहीं मिले। कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राॅली और एक जेसीबी कब्जे में लेकर सीज की गई है। एडीएम को अवैध खनन को लेकर रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें