फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच दिलाकर किसान से ठग लिए चार लाख, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लालच देकर किसान से ठग लिए चार लाख, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

गजरौला पुलिस ने तहरीर मिलने पर की कानूनी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गजरौला/पीलीभीत। खेत में सोने के जेवरात दबे होने का लालच देकर दो जालसाज किसान से चार लाख रुपये ठग ले गए। इसके एवज में पीतल के जेवरात रख एक मटका कपड़े में बांधकर पीड़ित को दे दिया। बीस दिन बाद मटका चेक करने पर किसान को ठगी का पता लगा। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। उनसे 85 हजार की नकदी बरामद कर जेल भेज दिया है।
थाना गजरौला क्षेत्र के कल्यानपुर नौगवां गांव निवासी मंगली प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब एक माह पूूर्व उनके घर दो व्यक्ति आए थे। दोनों ने खुद को तांत्रिक बताते हुए परिवार वालों को अनहोनी का डर दिखाया। जिसके बाद पूजा-हवन कराने को कहा। इस पर परिवार वालों ने पहले हवन कराया। उसके कुछ दिन बाद दोनों आरोपियों ने बताया कि उनके खेत में काफी जेवरात मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं। लालच देकर वह परिवार के सदस्यों को खेत पर ले गए, जहां एक मटके में कुछ जेवरात दिखाए। जिसको एक कपड़े में बांध दिया और कहा कि इसको बीच दिन बाद खोलने पर सोने के जेवरात निकलेंगे। इसके एवज में आरोपी चार लाख रुपये ले गए। बीस दिन बाद जब पीड़ित ने दोनों आरोपियों के बताए अनुसार गठरी खोलकर मटके को चेक किया तो उसमें से सोने के बजाए पीतल के जेवरात निकले। यह देख पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। घटना की दोनों आरोपी पूरनपुर के हबीबगंज गौटिया निवासी दयाराम और हरनरायन लाल के खिला् तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कर ली गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों आरोपियों को माला कॉलोनी में एक खाद की दुकान के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से ठगे गए रुपयों में से 85 हजार की बरामदगी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें