घरेलू कलह से तंग विवाहिता ने जहर खाकर की आत्महत्या
पुलिस को देर शाम तक नहीं मिली कोई तहरीर
पलियाकलां। चंदनचौकी कोतवाली क्षेत्र के सौनहा गांव में एक विवाहिता ने घरेलू कलह से तंग आकर घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तो ससुराली फरार हो गए। मामले में देर शाम तक पुलिस को किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई थी।
ग्राम ढकिया निवासी 27 वर्षीय सहबनिया का विवाह सौनहा गांव के एक युवक के साथ हुआ था। युवक के किसी और महिला से संबंध थे, जिसको लेकर पति-पत्नी में वाद विवाद होता रहता था। इसी को लेकर गुरुवार की रात महिला ने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। चंदनचौकी कोतवाली के एसआई नितीश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है, कोई तहरीर भी नहीं मिली है। अगर कोई आएगा तो कार्रवाई की जाएगी।