फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, नहर किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव मकान से सौ मीटर दूर नहर किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंचे मृतक के भाई ने अपने भतीजे पर जमीन की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पैनिया रामकिसन गांव निवासी 65 वर्षीय बनवारी लाल खेती करते थे। पिछले दस साल से वह अपने भतीजे राममूर्ति लाल के घर रह रहे थे। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे बनवारी लाल घर से शौच के लिए निकले। काफी देर बाद वह घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने तलाश शुरू कर दी। तभी मकान से करीब सौ मीटर की दूरी पर नहर किनारे बनवारी लाल का शव पड़ा मिला। उनके कहीं कोई चोट का निशान नहीं था। भतीजा राममूर्ति शव उठाकर घर ले जाने लगा। तभी बनवारी लाल के भाई जगन्नाथ पहुंच गए। उन्होंने जमीन हथियाने के लिए बनवारी की हत्या करने का आरोप भतीजे राममूर्ति पर लगाया। उन्होंने इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दे दी। इस पर यूपी 100 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे दिन पंचायत के बावजूद दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो सका। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राममूर्ति का कहना है कि बनवारी लाल ने अपने हिस्से की ढाई बीघा जमीन उसके नाम कर दी थी। बनवारी नशा अधिक करते थे, जिससे उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उनको खून की उलटियां भी हुई थीं। एसएचओ बरखेड़ा राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें