फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान भरी ट्राली पलटने से आग ताप रहे छह मजदूर सहित सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धान से भरी ट्रॉली सड़क किनारे रखे खोखे और आग ताप रहे लोगों के समीप पलट गई। हादसे में धान के बोरों से दबकर खोखा स्वामी मोहल्ला कायस्थान निवासी 65 वर्षीय छोटे लाल, खोखा के पड़ोस में आग ताप रहे छह मजदूर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। पूरनपुर-बंडा रोड पर पीलीभीत और शाहजहांपुर की सीमा पर अल्टो कार की टक्कर से बाइक सवार गांव बलरामपुर निवासी 22 वर्षीय वीरेंद्र उर्फ लालू घायल हो गया। गंभीर हालत में वीरेंद्र को इलाज के लिए बंडा ले जाया गया।
विज्ञापन

धान से भरी ट्रॉली पलटने की घटना रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे पीलीभीत रोड पर खमरिया चुंगी के समीप हुई। माधोटांडा रेलवे क्रासिंग की ओर से आई धान से भरी ट्रॉली खमरिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में धान की बोरियों के नीचे खमरिया चुंगी के समीप पान का खोखा लगाए मोहल्ला कायस्थान निवासी 65 वर्षीय छोटे लाल, खोखा के समीप अलाव ताप रहे मजदूर गांव चांट फिरोजपुर निवासी 25 वर्षीय लालाराम, 24 वर्षीय राकेश, तिलकराम, गांव कपूरपुर निवासी 25 वर्षीय सोनू, 30 वर्षीय रूपराम, गांव रंपुरा निवासी 26 वर्षीय जगदीश घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया।
उधर, गांव बलरामपुर निवासी 22 वर्षीय बाइक सवार वीरेंद्र उर्फ लालू पूरनपुर-बंडा मार्ग पर पीलीभीत-शाहजहांपुर सीमा पर पीछे से पहुंची अल्टो कार की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। लालू बाइक से बंडा की ओर जा रहा था। घायल को इलाज को बंडा ले जाया गया। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें