बागपत। सीओ दिलीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने की टीम ने शहर में फ्लैग मार्च किया। सीओ ने कहा सौहार्द बिगाड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी। दूसरी ओर अमीनगर सराय और रटौल में भी पुलिस ने फ्लैग मार्च कर लोगों से त्योहार शांति पूर्ण मनाने के लिए अपील की।
खेकड़ा पुलिस ने होली के त्योहार के चलते खेकड़ा एवं क्षेत्र के गांवों में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों से होली शांति से मनाने की अपील की। होली के त्योहार के चलते पुलिस बल सतर्क है। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना शर्मा एवं थाना प्रभारी एसपी सिंह के नेतृत्व में खेकड़ा नगर के मुख्य मार्गों के साथ ही क्षेत्र के कई गांवों में पुलिस बल के साथ दंगा नियंत्रण फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान सीओ एवं थाना प्रभारी ने लोगों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।