बागपत। सिखेड़ा गांव में छह दिन पहले छात्रा के साथ मारपीट के मामले में चांदीनगर थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 फरवरी को अरूण पुत्र सुरेंद्र पाल निवासी सिखेड़ा के साथ पड़ोसी दबंग लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की । हमलावरों में शामिल एक महिला आवारा किस्म की है और वह लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करती है। उनसे जान का खतरा बताया। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर अरूणा, अख्तरी, मजीदा, साबरा, भगवती, विनोद, कृष्ण प्रधान, बिजेंद्र, रामू आदि रहे।
वहीं सिंघावली अहीर गांव के हरपाल और शेखर पाल पुत्र खजान सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसका पिता उन पर जुल्म करता है। उनके खिलाफ झूठी शिकायत करते हैं। उनसे तंग आकर पीड़ित के बेटे और पत्नी से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास भी कर चुके हैं, लेकिन वे बाज नहीं आ रहे हैं। उनके हिस्से की जमीन दूसरे को दे रखी है। उन्हें कोई खर्च तक नहीं देते हैं। इस कारण पीड़ित परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने जांच कराने की मांग की।