खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव निवासी विवाहिता ने अपने परिजनों के साथ खेकड़ा थाने पर पहुंचकर गाजियाबाद निवासी अपने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विवाहिता ज्योति त्यागी पुत्री रामकुमार परिजनों के साथ शुक्रवार को थाना पहुंची। उसने थाने पर अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज में दस लाख रुपये की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। अब मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति मोहित, ससुर देवकीनंदन एवं सास बीना समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।