फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख नहीं दिए तो विवाहिता को किया बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति समेत छह के खिलाफ तहरीर देकर पीड़िता के पिता ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जहानाबाद के दलेलगंज गांव के निवासी महबूब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी परवीन की शादी दो साल पहले पूरनपुर के शेरपुर निवासी एक युवक से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही आरोप है कि ससुरालियों ने विवाहिता को कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। दहेज में दो लाख रुपये की मांग की गई। इसको देने में असमर्थता जताने पर मारपीट करने लगे। आरोपियों ने पांच महीने पहले विवाहिता को मारपीट के बाद घर से निकाल दिया। बिना मांग पूरी किए वापस आने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। कई बार परिवारीजनों ने सुलह के प्रयास किए, लेकिन बात नहीं बन सकी। एसएचओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र मेंबुलाकर सुलह के प्रयास किए जाएंगे। इसके बाद कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें