फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिप डाउनलोड करने वाले 233 दुकानदारों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना शुल्क जमा किए चिप डाउन लोड करने वालों पर मनोरंजन कर विभाग ने शिकंजा कसा है। 233 दुकानों से 5.10 लाख रुपये की वसूली के नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कंप्यूटर से चिप डाउनलोड करने का धंधा शहर सहित पूरे जिले में चल रहा है। नियमानुसार मनोरंजन विभाग में निर्धारित शुल्क जमा कर अनुमति मिलने के बाद ही चिप डाउनलोड किया जा सकता है लेकिन जिले में अधिकांश दुकानदार बिना कोई शुल्क जमा किए ही धंधे में जुटे हैं जिससे राजस्व की हानि हो रही है। इस पर मनोरंजन कर अधिकारी ने अभियान चलाकर जांच की जिसमें वर्ष 2016-17 में शुल्क जमा न करने वाले 233 दुकानदार चिन्हित किए गए। इस पर मनोरंजन कर अधिकारी ने सभी 233 दुकानों से शुल्क और जुर्माना वसूलने की तैयारी शुरू की है। इसके लिए चिन्हित दुकानदारों नोटिस जारी किया है। मनोरंजन कर अधिकारी एके गौतम ने बताया कि अनाधिकृत रूप से चिप लोडिंग करने वालों को चिन्हित किया गया है। बिना शुल्क जमा किए डाउनलोडिंग नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चिन्हित दुकानों से शुल्क और जुर्माने के रूप में 5.10 रुपये की वसूली की जाएगी।
2017-18 का जमा करें शुल्क
मनोरंजन कर अधिकारी ने बताया कि नोटिस की कार्रवाई 2016-17 में शुल्क जमा न करने वालों पर की गई है। साथ ही 2017-18 के लिए भी शुल्क जमा कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि कई दुकानदारों ने शुल्क जमा भी कर दिया है। उन्होंने शुल्क जमा न करने वाले दुकानदारों से शुल्क जमा करने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें