फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर हड़कंप
विज्ञापन

बिलसंडा। पशुओं को चराने जा रहे गांव के लोगों ने एक गन्ने के खेत से कुत्तों को गोवंशीय पशुओं के अवशेष खींचकर खेत से बाहर आते हुए देखा। गांव वालों में हड़कंप मच गया। आननफानन में गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग जंगल किनारे पशुओं को चराने ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव के गौरीश ने देखा कि गन्ने के खेत से कुत्ते गोवंशीय पशु के अवशेष निकाल कर ला रहे। जिसे देखकर गांव वालों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ प्रवीण मलिक व एसएचओ मनोज त्यागी ने जानकारी जुटाई। मौका मुआयना करने के दौरान पुलिस को दो गाय, एक बैल और एक बछड़े के सिर, कंकाल व अवशेष मिले। अवशेषों को एकत्र कर गड्ढा खुदवाकर उन्हें दफन करवा दिया। वहीं गोवंशीय पशुओं के अवशेष होने की सूचना पाकर हिंदू युवा वहिनी के कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ मनोज त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर पशु क्रूरता के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की तलाशी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें