फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार माह से फरार चल रहे गोहत्या आरोपी का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चार माह से फरार चल रहे गोहत्या आरोपी का किया चालान
विज्ञापन


पूरनपुर। गांव जादौपुर गहलुइया निवासी करीमउल्ला के घर में अगस्त में की गई गोहत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे करीमउल्ला को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। नामजद तीन अन्य आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

दरोगा अमित कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आठ अगस्त को सूचना पर गांव गहलुइया निवासी करीमउल्ला के घर छापा मारकर गोहत्या का मामला पकड़ा था। पुलिस टीम को देखकर हत्या कर रहे चारों आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए थे। पुलिस ने घर से पचास किलोग्राम मांस, हत्या के उपकरण बरामद किए थे। पुलिस ने करीमउल्ला, गांव निवासी गुलफाम, नईम और गांव हरीपुर निवासी गुड्डू के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मौके से भागे करीमउल्ला को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के लिए चालान करवा दिया गया। नामजद अन्य तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें