फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत निकाल रहे युवक पर दबंग ने ताना तमंचा, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत।
विज्ञापन

अनुमति मिलने के बाद देवहा नदी से रेत निकाल रहे झारखंड के युवक पर नौगवां पकड़िया के दबंग ने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे तमंचा तान दिया। इस इलाके में काम करने पर उसको जान से मारने की धमकी दी गई और मारपीट की। शनिवार रात मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने एक नामजद व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पिलामऊ (झारखंड) के ग्राम परता निवासी कौशल सिंह ने बताया कि उसकी फर्म सतजुग फूड प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली के नाम नौगवां पकड़िया में खनन का पट्टा किया गया था। इसको लेकर दो दिन पहले उन्होंने टीम के साथ काम शुरू कर दिया। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह देवहा नदी से जेसीबी से रेत निकालकर ट्राली में भर रहे थे। इस बीच नौगवां पकड़िया गांव निवासी आरिफ अपने आठ साथियों संग आ धमका। आरोप है कि आरिफ ने तमंचा तानकर धमकी दी और मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई। एसएचओ मोहम्मद कासिम ने बताया कि शनिवार रात मामले की तहरीर मिली है। उसके आधार पर आरोपी आरिफ व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है, निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें