फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड के प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Thu, 12 Oct 2017 11:55 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
sures hira - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूरिया/पीलीभीत। सितारगंज (उत्तराखंड) के प्रापर्टी डीलर 35 वर्षीय सुरेश हीरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह धनकुना रोड पर ढकवारा गांव के पास सड़क पर उनका लहूलुहान शव पड़ा मिला। एसपी समेत कई पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पुलिस पिता की तहरीर पर चार बिजनेस पार्टनरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के अरविंद नगर वार्ड नंबर दो निवासी सुरेश हीरा पुत्र सुमंत हीरा प्रापर्टी डीलर थे। इसके अलावा एक समूह भी चलाते थे। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर शाम उनके बिजनेस पार्टनर भरतपुर न्यूरिया निवासी विष्णु वैद्य और नगरिया माधोटांडा निवासी पंकज सरकार उनको सितारगंज से बिजनेस के सिलसिले में बातचीत करने की बात कहकर न्यूरिया ले आए। यहां दो अन्य पार्टनर अमरिया निवासी संजीव नस्कर और न्यूरिया के चितरंजन उर्फ विक्की के साथ बातचीत की जानी थी।
बृहस्पतिवार सुबह धनकुना रोड पर ढकवारा गांव के पास सड़क किनारे सुरेश का शव पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। सुरेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरेश के सीने में गोली लगने के निशान थे। उसकी कार कुछ ही दूरी पर खड़ी थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर एसपी कलानिधि नैथानी, सीओ सदर योगेंद्र सिंह भी मौका मुआयना करने पहुंचे। शिनाख्त कर परिवार वालों को बुलाया गया। इसके बाद पिता सुमंत हीरा ने चारों बिजनेस पार्टनरों पर घर से लाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के पीछे प्रापर्टी और लेनदेन के कारण होने के कयास लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक दो भाईयों में बड़ा था। उसका छोटा भाई सुजीत हीरा मलेशिया में रहता है। इसके अलावा एक बहन है। बेटे की मौत के बाद से पिता सुमंत हीरा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें