फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 बीघा गन्ने की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा(बागपत)।
विज्ञापन

ग्राम सांकरौद निवासी किसान हरपाल सिंह के गन्ने के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। सोमवार की दोपहर करीब दो बजे तेज स्पार्किंग के साथ लाइन का तार टूटकर गन्ने की फसल में जा गिरा। और कुछ ही क्षण में गन्ने की फसल में आग लग गई। विद्युत निगम को गन्ने की फसल में आग लगी होने की सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई और प्रयास कर आग पर काबू पाया। तब तक किसान की करीब दस बीघा ईख जल चुकी थी। किसानों ने पीड़ित किसान को जली गन्ने की फसल का मुआवजा दिलाने एवं जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की। रमाला क्षेत्र के किशनपुर बराल निवासी राजन पुत्र सोहन पाल की ढाई बीघा गन्ने की फसल में आग लग गई। पीड़ित किसान ने अज्ञात में रमाला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ दोघट के गांगनौली गांव के जंगल में रामबीर के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। खेतों में कार्य कर रहे किसान वहां पहुंचे तो गन्ने के खेत से निकलकर एक युवक भागने लगा तो उसे पकड़ लिया। लेकिन वह किसान को धक्का देकर भाग निकला। युवक की पहचान नहीं हो पाई। किसानों ने आशंका जताई कि इसी युवक ने खेत में आग लगाई। किसानों ने पानी, मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें