फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से जान को खतरे का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला/ब्यूरो, विकासनगर। लक्ष्मीपुर निवासी बुजुर्ग ने बहु से जान का खतरा बताते हुए इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से की है। उसने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले में उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष सहसपुर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में 85 वर्षीय मान सिंह निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर ने बताया कि कुछ समय पूर्व उनकी बहू ने अपने साथियों के साथ मिल उनके पुत्र हरिकेश राठौर की हत्या कर दी और लाश को नहर में डाल दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बहू और उसके साथियों को जेल भेज दिया था। इन दिनों बहू जमानत पर बाहर है। बहू ने उनका जीना दूभर किया हुआ है। आए दिन वह मारपीट और गाली-गलौच करती है। संपत्ति न देने पर जान से मारने की धमकी देती है। पहले भी वह उन पर कई बार हमला कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें