फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर कक्षा छह की छात्रा की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

नाव में बैठकर सैर-सपाटा कर रहे थे चार बच्चे

माधोटांडा। नाव में बैठकर सैर-सपाटा करते हुए कलीगनर की 13 वर्षीय बच्ची की रविवार शाम पांच बजे तालाब में गिरकर डूबने से मौत हो गई। बच्ची के साथ गए अन्य बच्चों से सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालों ने ग्रामीणों की मदद से काफी तलाश के बाद करीब दो घंटे बाद उसको बाहर निकाला गया। निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए सोमवार को बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कलीनगर गांव निवासी जगदीश कुमार खेती करते हैं। उनकी 13 वर्षीय बेटी रोशनी गांव के तीन अन्य बच्चों संग रविवार को शाम पांच बजे आधा किलोमीटर दूर स्थित तालाब के पास बकरी चराने गई थी। यहां पहुंचने के बाद तालाब पर नाव देखकर सभी उसमें सवार हो गए। थोड़ा आगे बढ़ते ही नाव में सवार रोशनी तालाब में गिर गई। इसके बाद साथ आए बच्चों ने चीख पुकार मचाई। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नाव सवार बच्चों को सुरक्षित स्थान पर लाए। पूरी घटना सुनने के बाद गांव के लोगों ने परिवारवालों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिवारवाले भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद तालाब में रोशनी की तलाश की गई और करीब दो घंटे बाद उसको बाहर निकाल लिया गया। रोशनी के जिंदा होने की आस लेकर परिवारवाले उसे कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल इलाज के लिए ले गए, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन सोमवार सुबह गमगीन माहौल में रोशनी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसमें गांव के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक रोशनी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी और कक्षा छह की छात्रा थी। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें