फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के गैंग ने की थी आईटीआई छात्र से लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन


14 पीबीटीपी 3
आईटीआई छात्र को लूटने वाला बरेली का गैंग दबोचा
सविलांस और स्वाट टीम की ली गई थी मदद
सरगना समेत चार लोगों को पकड़ा, मोबाइल व नकदी बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत।
फरवरी माह में बरखेड़ा क्षेत्र के रंपुरा मोड़ पर आईटीआई के छात्र रविंद्र कुमार और हीरालाल निवासी पिपरा खास के साथ हुई लूटपाट की घटना बरेली के गैंग ने की थी। सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से बरखेड़ा पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को सोमवार को धर दबोचा। उनके पास से लूटे गए मोबाइल व रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी ने प्रेसवार्ता कर इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

छह फरवरी की शाम पौने आठ बजे बरखेड़ा के रंपुरा रोड पर हुई घटना की अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद से पुलिस की टीमें सुरागरसी में जुटी थी। इस बीच पुलिस को घटना में क्योलड़िया (बरेली) के कमलापुर निवासी कलैक्टर उर्फ पहलवान सिंह के गैंग का नाम प्रकाश में आया। काफी प्रयास किए गए लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह आरोपियों के गाजीपुर तिराहे पर होने की सूचना मिली। इस पर थाना प्रभारी बरखेड़ा मनोज कुमार त्यागी, स्वाट टीम प्रभारी नरेंद्र सिंह यादव, सर्विलांस प्रभारी रेहान खां, एसआई सुलतान अहमद ने टीम के साथ दबिश दी। जिसके बाद सरगना कलैक्टर सिंह व उसके तीन साथी भुता (बरेली) के रावलकलां निवासी भीम सिंह, जोरा जादोपुर क्लयोलड़िया निवासी पुष्पेंद्र यादव उर्फ कटरिया और बहेड़ी के भुड़िया कॉलोनी निवासी प्रदीप सिकदार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ के दौरान आरोपियों से लूटे गए एक मोबाइल, 2600 रुपये, एक साइकिल बरामद हुई। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि आरोपी शातिर अपराधी है। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है। यह गिरोह रेकी करने के बाद लूटपाट करता है और गरीब मजदूरों को भी नहीं छोड़ता। कई अन्य जिलों की पुलिस भी इनसे पूछताछ करने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें