फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदे नाले मे पडी शराब पर टूट पडी लोगो की भीड

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस द्वारा पीछा करने पर लाइनपार बस्ती में कार सवार गंदे नाले में देशी शराब की दो पेटियां फेंककर फरार हो गया। नाले में देशी शराब के पव्वे पडे़ देख आस पास के लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जब तक पुलिस वहां पहुंची, ज्यादातर शराब के पव्वे गायब हो चुके थे।
विज्ञापन

लाइनपार बस्ती में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक कार सवार मार्ग से सटे गंदे नाले में देशी शराब की दो पेटियां डालकर कार समेत फरार हो गया। बस्तीवासियों के अनुसार उसके पीछे पुलिस लगी थी, जिसके चलते कार सवार ने शराब की पेटियों को बस्ती के समीप नाले में फेंक दिया। शराब लूटने के लिए बच्चे और बड़े गंदे नाले में घुस गए और पव्वे उठा-उठाकर ले गए। कुछ देर बाद वहां पहुंची पुलिस को नाम मात्र के ही पव्वे हाथ लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें