फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौहनिया गांव में फिर गरमाया रास्ते का विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
गौहनिया में फिर गरमाया रास्ते का विवाद
विज्ञापन

आईजी से शिकायत के बाद मची खलबली, एसडीएम-सीओ पहुंचे गांव
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। रास्ते को लेकर गौहनिया गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद में अफसरों की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। इसके चलते एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए शिकायत आईजी से कर दी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी संगीन आरोप लगाए। इसके बाद खलबली मच गई है। एसडीएम और सीओ ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। इस दौरान दोनों पक्षों से बातचीत कर राजस्व टीम की मदद से निस्तारण का रास्ता तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले कई महीनों से सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गौहनिया गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। इसको कई बार सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की जा चुकी है। एक पक्ष इसको निजी संपत्ति बता रहा है तो वहीं दूसरा पक्ष धार्मिक स्थल के हिस्से में आने की बात कह रहा है। इसको लेकर पूर्व में बनाई गई दीवार को भी अवैध पाते हुए तुड़वा दिया था। विवाद का निस्तारण करने के बजाय पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने इसको ठंडे बस्ते में डाल दिया। मंगलवार को एक पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पहले सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर दी। इस पर जब कार्रवाई नहीं की गई तो शिकायत आईजी से कर दी। आईजी कार्यालय से सख्ती करने के बाद बुधवार को अधिकारी सुध लेते दिखाई दिए। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि वह खुद एसडीएम को लेकर मौके पर जांच करने आए हैं। दोनों पक्षों से बातचीत कर नियमानुसार इसका समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें