फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दुपहिया वाहन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चार वाहन चोर गिरफ्तार, 12 दुपहिया वाहन बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस ने चार वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के 12 दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। यह गिरोह गाजियाबाद के अलावा दिल्ली व एनसीआर के अन्य शहरों में बाइक और स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
एसपी ग्रामीण अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि पकड़े गए चोर वाजिद निवासी ओसिका (बागपत), कासिम निवासी पावी सादकपुर लोनी, फुरकान और जावेद निवासी मुस्तफाबाद लोनी है। जावेद मूलरूप से गांव खिवाई (मेरठ) का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गैंग का सरगना बागपत का वाजिद है। वह खुद भी वाहन चोरी करता था और चोरी के वाहन आगे सप्लाई करने का काम भी उसी का था। उनके पास से चोरी की 10 बाइक और दो स्कूटी बरामद हुई हैं। इनमें से चार बाइक थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र से और दो दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बेचते थे चोरी के वाहन
पुलिस के मुताबिक बाइक और स्कूटी चोरी करने के बाद वह उनके नंबर बदल देते थे और दूसरे पुराने वाहनों के दस्तावेजों पर उन्हें बेच देते थे। वह नई बाइकों को कम दामों पर बेच देते थे। यह गिरोह पहले भी चोरी की कई वारदात कर चुका है, लेकिन पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें