फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की पत्नी से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शोर मचाने पर धमकी देकर भागा आरोपी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


बरखेड़ा/पीलीभीत। मजदूर की पत्नी से घर में घुसकर गांव के एक युवक ने बुधवार सुबह साढ़े चार बजे छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की। इसके बाद हंगामा सुनकर परिवारवालों के जागने पर धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति मजदूरी करते है। बुधवार सुबह चार बजे पति गन्ने की छिलाई करने के लिए खेत पर चले गए। करीब आधा घंटे बाद गांव का धनीराम मकान में घुस आया। महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने बांके से हमला कर घायल कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के साथ ही आरोपी चीखने चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में परिवार के अन्य सदस्यों के जागने पर वह भाग निकला। पति को घर बुलाकर महिला ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। कार्यवाहक कोतवाल वीके पटेल ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें