फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 महीने से फरार पशु तस्कर की कुर्की करेगी सुनगढ़ी पुलिस

विज्ञापन
UP Police
विज्ञापन
गैर जमानती वारंट, कुर्की नोटिस निकलवाने के बाद भी नहीं मिली सफलता
विज्ञापन

13 फरवरी 2015 से फरार है मेवात (हरियाणा) कमल उद्दीन

पीलीभीत। 34 महीने से फरार चल रहे गोवध अधिनियम के आरोपी को पकड़ने में सुनगढ़ी पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस न्यायालय से गैर जमानती वारंट और कुर्की नोटिस निकलवाने के बाद भी आरोपी पर कोई दबाव नहीं बना सकी। ऐसे में अब पुलिस ने फरार आरोपी पर शिकंजा कसते हुए कुर्की कार्रवाई करेगी। थाना पुलिस ने 174-ए की रिपोर्ट दर्ज की है। अब जल्द ही पुलिस कुर्की कार्रवाई के लिए हरियाणा जाएगी।
विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना पर सुनगढ़ी पुलिस ने 13 फरवरी 2015 को असम हाईवे पर पूरनपुर गैट चौकी के पास से एक टैंकर पकड़ा था। इसमें बीस गोवंशीय पशु बरामद किए गए थे। शुरूआती छानबीन के बाद गोवध अधिनियम के इस मुकदमे में मेवात (हरियाणा) के बढ़वा रोजवा गांव निवासी कमल उद्दीन पुत्र शेर मोहम्मद का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन हर बार नाकामी हाथ लगी। 11 अगस्त 2016 को सीजेएम कोर्ट से सुनगढ़ी पुलिस ने आरोपी का गैर जमानती वारंट जारी कराया। इसके बाद 22 मई 2017 को कुर्की नोटिस न्यायालय से लिया गया, लेकिन इसका कोई परिणाम नहीं निकला। अब पुलिस आरोपी तस्कर पर शिकंजा कसने के लिए कुर्की करेगी। एसएचओ सुनगढ़ी मुहम्मद कासिम ने बताया कि फरवरी 2015 से फरार कमलउद्दीन की कुर्की की जाएगी। उसके खिलाफ 174-ए के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें