फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

क्रासर...
पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर कस्बा माधोटांडा के पास हुआ हादसा
क्रासर...
ट्रक पुलिस ने कब्जे में लिया, शव का कराया पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/पीलीभीत। पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर कस्बा माधोटांडा के पास बुधवार रात आठ बजे गन्ना लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि उसका भतीजा मामूली रुप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। बृहस्पतिवार को महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के खुटार की रहने वाली 60 वर्षीय सावित्री देवी पत्नी श्यामाचरन बुधवार को अपने भतीजे माधोटांडा के नवदिया सुखदासपुर गांव निवासी रामप्रकाश के यहां आई थी। शाम करीब साढ़े सात बजे वह ऑटो से माधोटांडा पहुंची। यहां से रामप्रकाश के साथ बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकली। पूरनपुर-खटीमा मार्ग पर कस्बा माधोटांडा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सावित्री देवी गंभीर रुप से घायल हो गईं। इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायल महिला की हालत गंभीर होने पर पुलिस जीप से जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर, हादसा करने वाले गन्ने के ट्रक को खारजा नहर के पास से बरामद किया गया है। उसका चालक पुलिस को नहीं मिल सका। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक पुलिस के कब्जे में है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के एक विवाहित पुत्री मायाश्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें