फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पेड़ से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। घर से गन्ने की रखवाली करने खेत पर गए किसान का शुक्रवार देर शाम यूकेलिप्टस के पेड़ से शव लटकता परिवार वालों को मिला। परिजन के मुताबिक शाम तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन शुुरू की गई थी। सूचना माधोटांडा पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव चांदूपुर निवासी 35 वर्षीय तिलक राम खेती करते थे। परिवार में बुजुर्ग पिता के अलावा पत्नी और एक बेटी है। तहेरे भाई रामभजन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे किसान गन्ने की रखवाली करने की बात कहकर साइकिल से खेत पर गए गए थे। शाम तक वह घर नहीं लौटेे तो घर वालों की चिंता बढ़ी। परेशान परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से गांव के बाहर स्थित खेत पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की।
खेत में साइकिल खड़ी मिली। गन्ने के अंदर जाकर देखा तो अपने खेत में ही खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ में गमछे से लगे फंदे में शव लटका दिखाई दिया। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पुलिस को दी गई है। फिलहाल मामले में अभी तक कोई तहरीर देने की बात सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी गौरव बिश्नोई ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें