फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नियां करतीं थी रेकी, पति दोस्तों के साथ बंद घरों को बनाते थे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर में पिछले दिनों गोदावरी स्टेट कॉलोनी में एक अधिवक्ता के बंद घर से लाखों की चोरी हुई थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्जकर खुलासे के प्रयास शुरू किए थे। शुक्रवार को सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने दबोच लिया। तीन अन्य फरार हो गए।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर वनकटी रोड पर पुष्प कॉलेज के पास से एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी की घटनाओं को स्वीकार लिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि उधमसिंह नगर के कस्बा खटीमा में इस्लाम नगर के रहने वाला अकील उसकी पत्नी सिम्मी, बरेली के मोहल्ला शेरगढ़ निवासी दीपक उसकी पत्नी किरण, शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया निवासी राजा उर्फ इरफान, जीशान, खटीमा के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अशरफ चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों महिलाएं दिन में तीन बार रेकी करतीं थी।
जिन मकानों में तीनों बार ताला लगा मिलता था। रात में सभी मिलकर घटना को अंजाम देते थे। शुक्रवार को सुबह भी रेकी की तैयारी में थे। इसी दौरान शक होने पर मुखबिर ने सूचना दी थी। इनमें सिम्मी, दीपक, अशफर भाग गए। जबकि अकील, किरण, राजा और जीशान को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से करीब 31 हजार की नकदी, सोने के जेवर और चोरी में प्रयोग करने वाला सामान बरामद हुआ है। सभी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। भागे हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। यह लोग बंद घरों को निशाना बनाते थे। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें