फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PILIBHIT : दुष्कर्म कर बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो

Sat, 09 Jul 2022 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

मामला पीलीभीत जिले का है। पुलिस ने आरोपी और उसके परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एक गांव में परिवार की गैर मौजूदगी में इंटरमीडिएट की छात्रा से घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया। सात जुलाई को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखा तो पिता को जानकारी दी। पिता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी पुत्री नाबालिग है और इसी वर्ष कक्षा 12 उत्तीर्ण किया है। पुत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले परिवार वालों की गैर मौजूदगी में फरदीन नाम का युवक घर आया था। दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली थी। शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। सप्ताह भर पहले आरोपी ने फोन कर घर से बाहर चलने का दबाव बनाया। मना करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी थी। इसी डर से परिवार वालों को घटना के बारे में नहीं बताया था।

पिता ने पूरी जानकारी करने के बाद आरोपी युवक के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इस पर युवक के परिवार वाले आगबबूला हो गए और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने आरोपी फरदीन, उसके पिता शकील, शबीना, फरदीन की बहन के खिलाफ दुष्कर्म, सहयोग करने, धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सदर लल्लन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। आरोपी भागे हुए हैं। जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें