फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की भिड़त में दो लोगों की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
जहानाबाद-शाही रोड पर दुर्घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
जहानाबाद/पीलीभीत। शाही रोड पर दोपहर में बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। एक मृतक जिला रामपुर का निवासी है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी नेतराम पुत्र जयलाल और महेश कुमार पुत्र दयाशंकर बुधवार को करीब ढाई बजे जहानाबाद से शाही की ओर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव रंपुरा निवासी सतीश कुमार और बरेली के थाना नवाबगंज के गांव अधकटा नजारा निवासी मुकेश कुमार शाही से जहानाबाद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ईंट भट्ठे के पास दोनों की बाइकों में जोरदार आमने सामने की भिड़त हो गई। हादसे में 40 वर्षीय नेतराम और 30 वर्षीय सतीश कुमार की मौत हो गई। जबकि महेश कुमार और मुकेश कुमार घायल हो गए। सूचना पर जहानाबाद थाने के एसएसआई सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों को भर्ती करवाने के बाद दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए गए है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
--
साली की शादी में ससुराल आया था सतीश
सतीश कुमार की शादी बरेली के थाना नबावगंज के गांव अधकटा नजारा में हुई थी। दो दिन बाद उसकी साली की शादी है। इसी को लेकर वह अपने रिश्तेदार के साथ जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव चका निवासी साढ़ू के बच्चों को लेने जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बरात में जा रहे थे नेतराम और महेश
गांव लदापुर निवासी नेतराम और महेश थाना जहानाबाद के गांव तेजनगर निवासी मुन्ना लाल के बरात में जा रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में नेतरात की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें