रामजन्म की कथा सुनाते कथावाचक। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
बिलसंडा। नगर के देवी स्थान मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में कथा व्यास राजऋषि पंकज मिश्रा ने राम जन्म की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
वृंदावन से आए कथा व्यास ने राम जन्म का प्रसंग सुनाया। उन्होंने भय प्रकट कृपाला दीन दयाला .. की स्तुति के साथ शुरुआत की तो माहौल भक्तिमय हो गया। कथा व्यास ने कहा कि राजा दशरथ की तरह जब बनेंगे, तभी राम जैसे पुत्र जन्म लेंगे। उन्होंने कहा कि अपने को संस्कारी बनाना होगा और पुत्रों को भगवान राम की कथा से प्रेरणा देनी होंगी, तभी देश में संस्कारों को बचाया जा सकता है।
उन्होंने भजन ‘राम तेरे भरोसे मेरा परिवार है तू ही मेरी नाव का मांझी तू ही पतवार है’ गाया। जिस पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। इस दौरान धीरज शर्मा, साधना शर्मा, राहुल शर्मा, गोपेश शर्मा, संजय पांडे समेत कई लोग मौजूद रहे। संवाद