फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू बनकर प्रेमजाल में फंसाया, अब धर्मांतरण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रुद्रपुर में काम करने वाली एक महिला ने शहर के एक युवक पर नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाने और शारीरिक संबंध बनाकर दो बच्चों के जन्म के बाद अब धर्मांतरण का आरोप लगाया है। यहां आकर दूसरी युवती के साथ रहने का भी महिला ने आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में एक महिला ने दी तहरीर में कहा कि वह रुद्रपुर में काम करती है। शहर के मोहल्ला मस्जिद पठानी सलमान भी वहीं काम करता है। कई साल पहले सलमान ने सोनू बनकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बना दिए। इससे दो बच्चों का जन्म हुआ है। अब वह धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। आधार कार्ड पर नाम भी बदलवा दिया है। शहर में आकर दूसरी युवती के साथ रहने लगा है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसका चालान कर दिया। इससे आरोपी जेल चला गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। रुद्रपुर में दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया था। अब महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें