पीलीभीत। एक युवती ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिल जमा करने पावर कॉरपोरेशन कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने गली में छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली के एक मोहल्ले की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा गया कि 30 अक्तूबर को अपनी बहन के साथ दोपहर में बिजली का बिल जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला खैरूल्लाहशाह निवासी सलमान ने उसको खैरूल्लाहशाह तांगे वाली के पास घेरकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि युवक ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें भी की। हाथ पकड़कर दुपट्टा खींच लिया और विरोध किया तो अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर मारपीट करने लगा। किसी तरह उसके चुंगल से छुटकर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते भाग गया। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर सलमान, उसके बहनोई और विक्की के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवती से मिली तहरीर में रिपोर्ट दर्जकर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।