पूरनपुर। रेलवे स्टेशन पर युवक का शव मिला है। एंबुलेंस से सीएचसी लाए गए युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज के समीप 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा होने पर कुछ लोगों ने एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। एंबुलेंस से सीएचसी लाए गए युवक को चिकित्सकों ने इलाज से पहले मृत घोषित कर दिया। युवक सैंडों रंगीन बनियान और गाढ़े रंग की पैंट पहने था। तमाम प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली प्रभारी रामसेवक ने बताया कि युवक के मनोरोगी और कई दिनों से रेलवे स्टेशन घूमने की जानकारी मिली है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।