फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की युवती को युवक के साथ रहने की दी इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पश्चिम बंगाल की युवती ने स्वयं को बालिग बताकर पुलिस के समक्ष अपने मायके वालों से अपने पति के साथ रहने को कहा। उसके बाद पुलिस ने उसे अपने पति के साथ रहने की इजाजत दे दी। पुत्री का दो टूक जवाब सुनकर मायके वाले मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जिला वर्धमान के कस्बा आसनसोल की एक युवती नौ दिन पहले बीसलपुर कोतवाली के गांव रोहनिया के एक युवक के साथ आ गई थी। वह युवती युवक के साथ बतौर पत्नी रहने लगी। इस बीच पता करते करते हुए युवती के मायके वाले बुधवार को कोतवाली पहुंचे और उन्होंने रोहनिया के युवक पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा कर लाने का आरोप लगाया। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस ने रोहनिया के आरोपी के घर छापा मारा, लेकिन युवक और युवती नहीं मिले। पुलिस ने युवक के परिजनों को कोतवाली लाकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक और युवती ने विवाह कर लिया है। परिजनों को कोतवाली ले जाया जाने की जानकारी होने पर युवक और युवती देर रात कोतवाली स्वयं पहुंच गए। युवती ने पुलिस के समक्ष अपने मायके वालों को बताया कि वह बालिग है। उसे कोई बहला फुसलाकर भगा कर नहीं लाया है। वह रोहनिया के युवक के साथ स्वेच्छा से आई है। उसने युवक के साथ विवाह कर लिया है और वह युवक के साथ ही रहेगी। युवती ने मायके वालों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। युवती के इस बयान के बाद पुलिस ने युवती को युवक के साथ उसके घर भेज दिया। अपनी पुत्री का दो टूक जवाब सुनकर मायके वाले मायूस होकर पश्चिम बंगाल लौट गए। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि जांच पड़ताल में युवती बालिग पाई गई। युवती ने युवक के साथ रहने और अपने मायके वालों के साथ न जाने की बात कही। इसके बाद युवती को युवक के साथ भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें