फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कराने के बहाने दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली के एक गांव में रविवार को खेत में काम कराने के बहाने ले जाकर अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म किया गया। शाम को किशोरी घर नहीं आई तब पिता खेत पर पहुंच गए। उनके अनुसार खेत स्वामी का मित्र पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्हें देखकर खेत स्वामी और उसका मित्र भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली के एक गांव के ग्रामीण ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे उनका पड़ोसी उनकी 15 वर्षीय पुत्री को खेत से धान कटवाने के बहाने से बुलाकर ले गया था। उनका पड़ोसी उनकी पुत्री को पिछले कई दिनों से धान कटवाने के बहाने से घर से बुलाकर ले जाता था। पड़ोसी खेत पर दूसरे समुदाय के मित्र से उनकी पुत्री को मिलवाता था। खेत स्वामी का मित्र उनकी पुत्री से दुष्कर्म करता था। उन लोगों ने उनकी पुत्री को घर पर मामले की जानकारी देने पर दुष्परिणाम भुगतने की धमकी दे रखी थी। रविवार शाम तक जब किशोरी घर नहीं आई, तभी मौके पर जाकर देखा, जहां पड़ोसी का मित्र उनकी पुत्री से खेत में दुष्कर्म कर रहा था। उनके पहुंचने पर दोनों भाग गए। सोमवार को कोतवाली में नामजद तहरीर दी।
थाना प्रभारी अचल सिंह ने बताया कि तहरीर पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और दलित उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही शिवम पंडित और थाना दियोरिया क्षेत्र के ही गांव मनकापुर निवासी रिजवान अंसारी को नामजद किया गया है। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। इधर, सीओ प्रशांत सिंह ने भी थाने पहुंचकर किशोरी, आरोपियों से पूछताछ की और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें