फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देकर पुलिस ने तीन सटोरियों समेत दस को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। पुलिस ने शनिवार रात कस्बे में एक मकान में दबिश देकर तीन सटोरियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 22 हजार 500 रुपयों की नकदी, तमंचा, सट्टा सामग्री और तीन मोबाइल बरामद किए। पुलिस को चकमा देकर एक सटोरिया मौके से भाग गया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए लोगों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब दस बजे कस्बे के वार्ड नंबर तीन मोहल्ला ठाकुरद्वारा में स्थित चुन्नी के मकान में सट्टा होने की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी पर पुलिस ने दबिश दी। घेराबंदी कर मकान में पुलिस घुसी तो सुरेश मौर्य, हरिओम मौर्य व चुन्नी द्वारा पर्ची पर सट्टा लगाया जा रहा था। जबकि राजन, भगवतशरन, दीपक, रोहित, सूरज, प्रेमपाल, रवि सट्टा लगा रहे थे। इस दौरान मौके से दस लोगों को पकड़ा गया। मौके से 22 हजार 500 रुपये, सट्टा सामग्री, तीन मोबाइल, तमंचा-कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए सभी आरोपी बरखेड़ा के है। पुलिस को सट्टा कराने वाले पकड़े गए सुरेश मौर्य, हरिओम मौर्य, चुन्नी ने पूछताछ में बताया कि वे लोग कस्बा निवासी अकील से मिलकर सट्टे का धंधा कर रहे थे। पर्ची से लगाए गए सट्टे में सौ रुपये लगाने पर एक हजार मिलने का झांसा देते थे। वरिष्ठ उप निरीक्षक बालक राम ने बताया कि 12 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए सभी 10 लोगों का रविवार को चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें