फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम चालक भाइयों को सिपाही ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। ट्रांसफर आए सिपाही का सामान लेकर डीसीएम से पहुंचे डीसीएम चालक भाइयों की सिपाही ने बेरहमी से लात-घूसों और डंडे से जमकर पिटाई की। सिपाही की ड्राइवर भाइयों की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शोर-शराबा पर एकत्र हुए मोहल्ला के लोग दोनों ड्राइवर भाइयों को लेकर कोतवाली पहुंचे। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने लोगों के साथ कोतवाल से मिलकर घायल ड्राइवरों का मेडिकल कराने और सिपाही पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार शाम को नगर के पीलीभीत स्थित एक स्थान पर हुई। सिपाही चार-पांच दिन पहले मुरादाबाद से स्थानांतरण होकर पूरनपुर आया है। उसने पीलीभीत रोड स्थित एक घर में कमरा किराए पर लिया। बृहस्पतिवार को उसने मुरादाबाद से डीसीएम से अपना मंगवाया था। डीसीएम में सामान के साथ उसकी पत्नी भी आई। डीसीएम चालक बदायूं के थाना बिल्सी के गांव सिरतौल निवासी रवि मिश्रा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के माध्यम से डीसीएम का किराया साढ़े सात हजार रुपये तय हुआ था। साढ़े तीन हजार रुपये उसे मुरादाबाद से चलने पर दिए गए। शुक्रवार शाम को असम हाईवे के खमरिया तिराहा पर मिला सिपाही डीसीएम को अपने किराए के कमरे पर घर के बाहर लाया। उसके साथ उसका भाई चालक विक्रम भी था। डीसीएम रुकने पर अभी सामान भी नहीं उतर पाया था। सिपाही दोनों भाइयों की लात-घूसों और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। उसे घर के अंदर ले जाकर भी पीटा गया। शोर-शराबा पर एकत्र हुए मोहल्ला के लोग दोनों ड्राइवर भाइयों को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में लोगों की भीड़ जुटी। अन्नदाता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मनप्रीत सिंह भी अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचे। एकत्र हुए लोगों ने कोतवाल से मिलकर आरोपी सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज कराने और घायलों का मेडिकल कराने की मांग की। इस संबंध में कोतवाल रामसेवक ने बताया कि सामान के साथ डीसीएम में सिपाही की पत्नी भी बैठकर आई थीं। पहले डीसीएम की केबिन में बैठी सिपाही की पत्नी ड्राइवरों के सिगरेट पीने पर डीसीएम में पीछे आकर बैठ गई। सिपाही का कहना है कि लापरवाही से डीसीएम चलाने पर उसकी पत्नी का गर्भ गिर गया। खून से लथपथ हो गई। ड्राइवरों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर दोनों ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें