फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचरन की मौत की उलझी गुत्थी, पुलिस परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक दिन पहले माधोटांडा के केसरपुर गांव में गजरौला के रहने वाले हरचरन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। इस मामले में परिवार वाले पहले ही उसकी हत्या होने की आशंका जता रहे थे। पुलिस ने मौत का राज जाने के लिए शव का पोस्टमार्टम पैनल से कराया था। डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत बिजली का करंट लगने से होने की बात सामने आई है, लेकिन सवाल यह उठाता है। जहां युवक का शव पड़ा मिला था। वहां आसपास तक किसी भी खेत या अन्य स्थान पर बिजली का कोई भी तार मौजूद नहीं है। ऐसे में युवक को करंट कैसे लगा। यह गुत्थी उलझकर रह गई है। शुक्रवार को सीओ पूरनपुर ने घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया। हालांकि पुलिस को वहां कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। फिलहाल पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के मनरिया गांव निवासी हरचरन पुत्र मंजीत सिंह बुधवार शाम को गुरुद्वारे जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन गुरुद्वारे न जाकर वह अपने गांव के दोस्त निर्मल सिंह उर्फ निम्मा के साथ माधोटांडा के गांव अर्जुनपुर निवासी अपने एक अन्य दोस्त लवप्रीत सिंह के पास पहुंच गया था। जिसके बाद वह अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए उसी रात नौ बजे माधोटांडा के केसरपुर गांव पहुंच गया। जहां से दोस्त वापस आ गए थे। लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया। जिसमें बिजली का करंट लगने से उसकी मौत की पुष्टि हुई है। जोकि कोई समझ नहीं पा रहा है। क्योंकि जिस खेत में शव पड़ा मिला था। वहां बिजली का कोई भी तार न तो ग्रामीणों को और न पुलिस को। इस रहस्य को जाने के लिए शुक्रवार को मौत का रहस्य खोलने के लिए सीओ पूरनपुर वीरेंद्र विक्रम ने फोर्स बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल कोई भी साक्ष्य नहीं मिल सका। परिवार वाले भी उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
तो एक घंटा बंद रहने के बाद कैसे खुला मृतक हरचरन का मोबाइल, पड़ताल जारी
मृतक जिन दोस्तों के साथ माधोटांडा के केसरपुर गांव में अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। वहां पहुंचने के बाद उसने अपने दोस्तों से एक घंटे बाद कॉल करने पर लेने आने को कहा था। इस पर दोनों दोस्त वहां से चले गए। जब काफी देर तक उसका फोन नहीं आया। तो दोस्तों ने हरचरन को फोन किया। जोकि बंद आ रहा था। लेकिन एक से सवा घंटे के बाद यानी 11 बजे के आसपास उसका मोबाइल खुल गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई थी। ऐसे में करंट लगने के बाद हुई युवक की मौत के बाद फोन बंद और पुन: खुल जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल युवक पुलिस का मोबाइल सीडीआर निकलवा रही है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिजली का करंट लगने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद जांच चल रही है। सीडीआर भी निकालवाए जा रहे हैं। जल्द ही खुलासा होगा। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। वीरेंद्र विक्रम, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें