फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी से घर जा रहे युवक की बिगड़ी तबीयत, लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 26 दिन पहले खेत से पेड़ लगवाकर स्कूटी से लौट रहे युवक की संडा पुल के पास रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। जिस पर वह बेहोश गया। तभी इसी बीच उनकी कमर में लगा रिवाल्वर और कारतूस की बेल्ट को कोई चोरी कर ले गए। होश में आने के बाद रिवाल्वर गायब देखकर वह परेशान हो गए। इस पर पीड़ित ने रिवाल्वर और कारतूस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के सिविल लाइन साउथ के रहने वाले अनिल कुमार कश्यप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2019 में एक लाइसेंसी रिवाल्वर लिया था। जिससे वह हमेशा अपने साथ रखते थे। 18 अगस्त को वह वह स्कूटी से अपने पैतृक गांव खाग गए थे। उस दौरान वह अपना रिवाल्वर और छह कारतूस की बेल्ट अपने कमर में लगाकर गए थे। खेत पर पेड़ लगवाने के बाद वह स्कूटी से उनके साथ वह बरहा गांव रामपाल भी साथ था। दोपहर को एक करीब डेढ़ बजे लौटते वक्त पुलिस चौकी के पास रामपाल को उतर दिया था। फिर अकेले ही स्कूटी से बरहा अंडरपास के रास्ते घर जा रहे थे। तभी लगभग दो बजे अंडरपास से निकालते ही सूनसान जगह में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। इस दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति उनका लाइसेंसी रिवाल्वर और छह कारतूस चोरी कर ले गए। बज उन्हें होश आया। तो रिवाल्वर गायब देखकर पहले तो आसपास झाड़ियों में देखा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। घर पहुंचने के बाद परिवार वालों को जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन कराई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें