फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के विवाद में हवाई फायरिंग, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव चौसरा के कुछ लोगों ने सोमवार दोपहर नगर के मोहल्ला पटेल नगर में ट्रैक्टर के विवाद में हवाई फायरिंग कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पथराव भी किया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मोहल्ला पटेल नगर निवासी सुजीत कुमार ने बताया कि उनका चौसरा गांव के रिंकू से ट्रैक्टर को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर में रिंकू अपने कई साथियों को लेकर उनके दरवाजे पर आया। वार्ता के दौरान विवाद बढ़ने पर तमंचे से हवाई फायरिंग की। साथ ही पथराव भी किया। इसी बीच मोहल्ले के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सुजीत कुमार ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल कमल सिंह ने बताया सुजीत कुमार की तहरीर पर बलवा करने, जानलेवा हमला करने, गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने, हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने व पथराव करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में ग्राम चौसरा निवासी रिंकू, कुलदीप, तेजराम, मोहित, सचिन, प्रमोद, कृष्णपाल, सुमित, रवि, हरीश, लोकेश गंगवार, सनी गंगवार को नामजद किया गया है। पुलिस गिरफ्तार कुलदीप और तेजराम से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें