फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला थाने के बाहर सिपाही-दारोगा ने की अभद्रता, लोगों ने दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। वर्दी के नशे में चूर एक दारोगा और सिपाही ने गजरौला थाने के बाहर राह चलते ग्रामीणों के साथ अभद्रता करना शुरू कर दी। इतना ही नहीं टेंपो लेकर खड़े एक चालक को थप्पड़ तक जड़ दिया। अभद्रता बढ़ती देख ग्रामीण गुस्सा गए और सिपाही-दारोगा को दौड़ लिया। इस पर उनके साथ कार से आए अन्य पुलिस कर्मी फरार हो गए। ग्रामीणों ने अभद्रता करने वाले दारोगा और सिपाही को पकड़ लिया। सूचना पर सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए और दोनों पुलिस कर्मियों को मेडिकल के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे एक कार में सवार कुछ पुलिस कर्मी पूरनपुर की ओर से आ रहे थे। तभी उन्होंने गजरौला में थाने के बाहर कार रोक ली। इस पर दारोगा कार से उतरकर परचून की दुकान पर कुछ सामान लेने के लिए चला गया। तभी उसके साथ कार से नीचे उतरे एक सिपाही ने राहगीरों से अभद्रता करना शुरू कर दी। इस पर राहगीर वर्दी के खौफ के चलते वहां से चले गए। तभी सिपाही ने रोड किनारे खड़े कस्बे के निवासी टेंपो चालक के साथ गाली गलौज करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। शोर शराबा देखकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जहां सिपाही और दारोगा ने ग्रामीणों से भी अभद्रता शुरू कर दी। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया। बवाल देख कार से उनके साथ आए अन्य पुलिस कर्मी मौके से खिसक लिए। लोगों ने सिपाही और दारोगा को पकड़ लिया और थाने ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक सभी शराब के नशे में लग रहे थे। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुनील दत्त मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर शांत करने के बाद दोनों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित टेंपो चालक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पकड़े गए पुलिस कर्मी डायल 112 में तैनात है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी दिनेश कुमार पी ने जिले की समस्त पीआरवी की लोकेशन के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लोकेशन भी मांगी।
इस तरह की हरकत करने वाले सिपाही दारोगा को बख्शा नहीं जाएगा। उन पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल कराया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।- दिनेश कुमार पी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें