फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, फोटो से भी छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। फेसबुक पर एक युवक ने भाजुयमो के जिला उपाध्यक्ष और जिले के तमाम बड़े पदाधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही उनके फोटो को एडिट करके उन्हें फेसबुक पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर भाजुयमो के जिला उपाध्यक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ सुनगढ़ी थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंशुमन तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह फेसबुक चलाते हैं। दो दिन पहले वह अपने मोबाइल में फेसबुक चला रहे थे। तभी उन्हें स्क्रीन पर एक पोस्ट दिखाई दी। जोकि बाबू लाल पांडे के नाम से संचालित आईडी से डाली गई थी। जिसमें उन पर युवक के द्वारा अभद्र टिप्पणी और उनके फोटो को एडिट कर उनसे छेड़छाड़ करते हुए उन्हें भी वायरल किया था। इतना ही नहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायकों की पोस्ट से भी छेड़छाड़ कर उन्हें फेसबुक पर वायरल करना शुरू कर दिया। इस पर गुरुवार देर रात सुनगढ़ी थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। सुनगढ़ी पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी न बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आईडी की तलाश और लोकेशन के लिए साइबर टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें