पूरनपुर। गांव कबीरपुर कसगंजा में टिनशेड में चार दिन पहले फंदे से लटके मिले व्यक्ति के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी सहित छह पर आत्महत्या को प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
घुंघचाई पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा निवासी सतीश (32) का शव बुधवार शाम को उसके घर में टिनशेड में लटका मिला था। सतीश के पिता बेनीराम ने शुरू में पुत्र के ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से युवक की मौत होना स्पष्ट हुआ। बेनीराम ने 14 अगस्त को कोतवाली पहुंचकर सतीश की पत्नी प्रीती, गांव झुरकुरिया निवासी सतीश के ससुर पुत्तूलाल, सास लीलावती, साले अवनीश, अनूप, बृजेश पर पुत्र को आत्महत्या को प्रेरित करने का आरोप लगाया। बेनीराम ने बताया कि 12 अगस्त को उसके पुत्र का पुत्रवधू से दवाई को लेकर विवाद हुआ था। इस पर उसकी पत्नी और ससुर, सास, सालों ने आत्महत्या को प्रेरित किया था। इस पर घर पहुंचे पुत्र ने टिनशेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि बेनीराम की तहरीर पर सतीश की पत्नी, सालों, सास, ससुर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।