फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का खेत में पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक का शव दूसरे दिन उसके खेत में ही संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। परिवार वाले मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। परिवार वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना गजरौला कला क्षेत्र के गांव अजीतपुर पटपुरा निवासी जीवनलाल ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा रामस्वरूप उर्फ सेवाराम रविवार शाम को शौच करने की बात कहकर घर से निकला था लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। इस पर परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे। सोमवार सुबह नौ बजे गांव से कुछ दूरी स्थित खेत में संदिग्ध अवस्था में उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने मामले की सूचना गजरौला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें