फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरु पार्क के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर शनिवार देर रात जीजा के साथ घर जा रही महिला से पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने नेहरू पार्क से करीब दो सौ मीटर पहले झपट्टा मारकर पर्स लूटकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने घेराबंदी करते हुए रोकने का प्रयास किया। तो आरोपी बाइक और पर्स फेंककर तालाब में कूदकर भाग गए। मामले की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने छानबीन करते हुए बाइक नंबर के आधार पर देर रात शहर में वाले मिया मजार के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस के पास हुई घटना भी इन्हीं आरोपियों के द्वारा की गई थी। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर कोर्ट मेें पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के मेत्रीबाग कॉलोनी निवासी धर्मप्रकाश ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपनी साली अंजलि कश्यप को उसके घर मोहल्ला शेर मोहम्मद छोड़ने के लिए बाइक जा रहे थे। तभी नेहरू पार्क से दो सौ मीटर पहले पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेरों ने महिला के हाथ पर झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और भाग गए। जैसे ही युवक ठेका चौकी को जाने वाली सड़क पर बाइक मोड़ी। तो दोनों लुटेरे मोड़ पर पर्स खंगाल रहे थे। इस पर महिला और युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी आरोपी ठेका चौकी की तरफ भागने लगे। शोर मचाने पर आगे मौजूद लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों आरोपी खुद को घिरता देखकर मौके पर बाइक और पर्स फेंककर वहां से तालाब में कूदकर भाग गए।
मामले की सूचना पर पहुंचे एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल अतर सिंह, सुनगढ़ी कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। बाइक को कब्जे में लेने के बाद लुटेरों की तलाश में देर रात तक तालाब में अभियान चलाकर छानबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस पर बाइक नंबर चेक कराया। तो पुलिस के मुताबिक बाइक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पकड़िया निवासी अमान पुत्र बदरुदीन के नाम पर पंजीकृत निकली। इस पर देर रात पुलिस ने छापा मारते हुए वाले मियां मजार के पास से अमान और उसके साथी इसी मोहल्ले के निवासी फैज पुत्र हबीबुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया। जब दोनों आरोपियों से थाने लाकर पूछताछ की गई। तो आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। इतना ही नहीं 23 जुलाई की शाम छह बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला तुलाराम की रहने वाली अरुणदत्ती दीक्षित के साथ हुई चेन लूट की घटना को भी कबूल किया। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों की शिनाख्त भी की है। पुलिस को उनके पास से चार हजार रुपये और बाइकें बरामद हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बाइक बदल-बदल कर घटनाओं को अंजाम देते थे दोनों युवक
लूट की घटना में पकड़े गए दोनों युवक एक दम शातिर किस्म के अपराधी है। लंबे समय से लूट और मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास हुई लूट की घटना के मामले में पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी महिला का पीछा कर रहे थे। इसके बाद सुनसान देखकर घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा हर घटना में वह अलग-अलग बाइक का प्रयोग करते थे। आरोपियों के पास से दो बाइकें बरामद हुई हैं। जिसमें एक बाइक अमान के नाम पर और दूसरी फैज के नाम पर पंजीकृत है। महिला से चेन लूट की घटना में फैज की बाइक का प्रयोग किया गया था। दोनों ही रेसर बाइक हैं। एक घटना में बाइक का प्रयोग करने के बाद वह उस बाइक को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करते थे।
- पकड़े गए आरोपियों से घटना में प्रयोग होने वाली दो बाइक और पूर्व में हुई घटना के चार हजार रुपये बरामद हुए हैं। दोनों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें