फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता का धर्म परिवर्तन कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। 12 दिन पहले विवाहिता का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उनका चालान कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दियोरिया कला क्षेत्र की रहने वाले एक युवक ने 13 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी पत्नी को गांव के रहने वाला अल्ताफ हुसैन, सहाबुद्दीन, सद्दाम और बाबूदीन जबरन अपहरण कर ले गए है। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 17 जुलाई को विवाहिता को बरामद कर लिया। इसके बाद जब उसके कोर्ट में बयान कराएं गए। तो बयान के आधार पर धर्म परिवर्तन करने की बात निकालकर आने पर धारा की बढ़ोतरी कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर दियोरिया कला क्षेेत्र के सखिया पुल के पास से आरोपी अल्ताफ हुसैन, बाबूदीन और बयान के दौरान सामने आए आरोपी उवैश निवासी जसकरनापुर थाना बीसलपुर को गिरफ्तार कर लिया। सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों का चालान कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें