फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर शिकायत, पत्नी चला रही सैक्स रैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कुछ माह पूर्व शहर में सेक्स रैकेट चलाने से जुड़ी एक शिकायत सुनगढ़ी थाने पहुंची थी। इसकी जांच के आदेश किए गए थे, उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। अब एक नया मामला कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जन सुनवाई पोर्टल पर एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें खुद की पत्नी के एक साल से सेक्स रैकेट चलाने की बात कही है। साक्ष्य के तौर पर फोटो, मेसेज और कॉल रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के तौर पर लगाया गया है। मामले की जांच कोतवाल को दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने की गई शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी करीब एक साल से गलत संगत में पड़ी हुई है। कुछ लोगों की मदद से वह सेक्स रैकेट चला रही है। दो माह पहले पत्नी की गतिविधियों को देख उन्हें उस पर शक होने लगा था। इस पर मौका लगने पर उन्होंने नजर रखनी शुरू कर दी। पहले समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नहीं मानी। एक दिन पत्नी के दो मोबाइल फोन उन्होंने मौका पाकर चेक किए। आरोप है कि उसमें व्हाट्सएप मेसेज, फोटो और कुछ रिकॉर्डिंग मिली। इसमें कई अन्य लड़कियों के भी उससे जुड़े होने की बातें लिखी थीं। रुपये के लेनदेन को लेकर भी मेसेज थे। पत्नी से इसे लेकर सवाल किए तो उसने जेल भिजवाने की धमकी दी। कुछ पुलिसकर्मियों से भी सांठगांठ होने का आरोप लगाते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध इंस्पेक्टर क्राइम (कोतवाली) खीम सिंह जलाल ने बताया कि जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें