फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका के पति के नाम पते से बनवा लिया पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के पति के नाम से अपना पासपोर्ट बनवा लिया। पासपोर्ट में नाम पता और आधार कार्ड नंबर सब प्रेमिका के पति का था, लेकिन फोटो प्रेमी का चस्पा था। जब पति खुद अपना पासपोर्ट के लिए बरेली कार्यालय में आवेदन करने पहुंचा तो उसे इस जालसाजी का पता चला। प्रेमिका के पति ने इसकी शिकायत एसपी से की तो मामले में पीड़ित को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के दमगढ़ी गांव निवासी एक पीड़ित ने बताया कि उसकी गांव में खेतीबाड़ी है। मगर, वह मुंबई में रहकर नौकरी करता है। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा आस्ट्रेलिया में पढ़ाई करता है। उसकी पत्नी पिता के साथ गांव स्थित मकान में रहती है। पीड़ित के अनुसार पूरनपुर के पिपरिया गांव निवासी एक विवाहित युवक से उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा है। 24 अगस्त को वह पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली स्थित पासपोर्ट कार्यालय गया था। आवेदन करने पर पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों से पता लगा कि उसके नाम पर तो पहले से पासपोर्ट बना हुआ है। यह बात सुनकर वह चौंका। उसने खुद के नाम से बने पासपोर्ट में लगाए गए कागज चेक किए। पीड़ित का आरोप है कि इसमें आधार कार्ड नंबर, नाम पता सब उसका ही था, मगर उसमें फोटो पत्नी के प्रेमी का लगा था। काफी देर तक पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों से इसे लेकर उसकी बातचीत की चलती रही। दूसरे दिन थाना गजरौला में प्रकरण की तहरीर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने एसपी से शिकायत की।
इस तरह खुला मामला
पीड़ित का कहना है कि 18 मई को वह मुंबई से वापस आया था। तभी पता लगा कि आस्ट्रेलिया में रहने वाले बेटे ने माता-पिता को वहां बुलाया था। जनवरी में उसकी पत्नी बेटे से मिलने आस्ट्रेलिया गई थी। बाद में कुछ लोगों ने बताया कि उसका प्रेमी भी उसके साथ आस्ट्रेलिया गया था। उसने सांठगांठ करके पीड़ित के नाम से पासपोर्ट बनवा रखा है। कोई उसकी इस बात पर विश्वास नहीं करता। इसीलिए पहले उसने अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी जुटाई। फिर उसने जब प्रेमी से सवाल-जवाब किए तो वह झगड़ने लगा। सच्चाई का पता लगाने के लिए ही वह पासपोर्ट के लिए अलग से आवेदन करने बरेली गया।
विज्ञापन

पासपोर्ट बनाने से पूर्व तमाम तरह की जांचें होती है। ऐसे में आसानी से धोखाधड़ी नहीं की जा सकती। इस प्रकरण को गंभीरता से दिखवाया जाएगा। जांच में अगर गड़बड़ी पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी। -जयप्रकाश, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें